24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास मय टीम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध खनन के पत्थर व बजरी से भरे 4 ट्रेक्टर डिटेन कर थाना परिसर में रखवाये है। जिनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज अंभियंता को सूचना दी हैं। डिटेनशुदा ट्रेक्टर चालको से अवैध खनन के सम्बंध पूछताछ की जा रही हैं।पुलिस ने बताया कि 4 अप्रेल को गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत थाना गोवर्धनविलास सर्कल के काया, कुण्डाल, लई व बलिचा क्षेत्रों में 4 अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 4 ट्रेक्टर व ट्रोली को डिटेन व 04 ट्रेक्टर चालको को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक विवरण: थाना गोवर्धनविलास अन्तर्गत लई गांव में एक पहाडी के कच्चे रास्तें में एक ट्रेक्टर जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे-27-आरए-6483 व ट्रोली के नम्बर आरजे-27-ईए-2548 जो लई गांव की एक पहाडी से पत्थरो का अवैध खनन कर ट्रेक्टर-ट्रोली भरकर बेचने के लिए जा रहे था। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोका व उसके चालक का नाम-पता पूछा तो चालक ने अपना नाम श्री होमा पिता राजु मीणा उम्र 35 वर्ष निवासी फाटादरा थाना गोवधनविलास उदयपुर होना बताया। जिससे पत्थर खनन व पत्थर परिवहन से सम्बंधित वैध दस्तावेज मांगे तो कोई दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया व उक्त पत्थर अवैध खनन कर भरना बताया। जिस पर उक्त ट्रेक्टर ट्रोली को चालक सहित डिटेन कर थाना परिसर में खडी कर खनिज अभियंता को कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। थाना गोवर्धनविलास अन्तर्गत लई गांव में एक पहाडी के कच्चे रास्तें में एक ट्रेक्टर जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे-27-आरसी-3643 व ट्रोली जो लई गांव की एक पहाडी से पत्थरो का अवैध खनन कर ट्रेक्टर-ट्रोली भरकर बेचने के लिए जा रहे था। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोका व उसके चालक का नाम-पता पूछा तो चालक ने अपना नाम सुरेश कुमार पिता देवी लाल मीणा उम्र 30 वर्ष निवासी सुरफलाया थाना गोवधनविलास उदयपुर होना बताया। जिससे पत्थर खनन व पत्थर परिवहन से सम्बंधित वैध दस्तावेज मांगे तो कोई दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया व उक्त पत्थर अवैध खनन कर भरना बताया। जिस पर उक्त ट्रेक्टर ट्रोली को चालक सहित डिटेन कर थाना परिसर में खडी कर खनिज अभियंता को कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। थाना गोवर्धनविलास अन्तर्गत लई गांव में एक पहाडी के कच्चे रास्तें में एक बिना नम्बरी ट्रेक्टर-ट्रोली जो लई गांव की एक पहाडी से पत्थरो का अवैध खनन कर ट्रेक्टर-ट्रोली भरकर बेचने के लिए जा रहे था। जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा रोका व उसके चालक का नाम-पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मुकेश पिता ओमप्रकाश मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी बलीचा थाना गोवधनविलास उदयपुर होना बताया। जिससे पत्थर खनन व पत्थर परिवहन से सम्बंधित वैध दस्तावेज मांगे तो कोई दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया व उक्त पत्थर अवैध खनन कर भरना बताया। जिस पर उक्त ट्रेक्टर ट्रोली को चालक सहित डिटेन कर थाना परिसर में खड़ी कर खनिज अभियंता को कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। थाना गोवर्धनविलास अन्तर्गत चुंगीनाका से बलिचा रोड पर एक बजरी से भरा हुआ ट्रेक्टर-ट्रोली रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे-27-आरबी-7924 के चालक अनिल पिता मंगलाजी मीणा उम्र 45 वर्ष निवासी टपाणा पुलिस थाना कल्याणपुर हॉल मिराज मोर्निंग सेक्टर 14 थाना गोवर्धनविलास उदयपुर होना बताया। जिससे बजरी परिवहन से सम्बंधित वैध दस्तावेज मांगे तो कोई दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया व उक्त बजरी अवैध रूप से भर कर लाना बताया। जिस पर उक्त ट्रेक्टर ट्रोली को चालक सहित डिटेन कर थाना परिसर में खडी कर खनिज अभियंता को कार्यवाही हेतु सूचना दी गई।पुलिस टीम गोवर्धनविलासः- दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास मनोहर सिंह सउनि प्रहलाद पाटीदार हैडकानि 1103 मोहन लाल हैडकानि 1013 दिनेश सिंह कानि 678 अंकित सिंह कानि 1719 सुरेन्द्र सिंह कानि 2813 ब्रजराज सिंह कानि 2830 क्र.स्थानट्रैक्टर/ट्रॉली नंबरचालक का नाम व विवरणसामग्रीस्थिति1लई गाँवRJ-27-RA-6483 / RJ-27-EA-2548होमा पिता राजु मीणा, उम्र 35, निवासी फाटादरापत्थरदस्तावेज नहीं, ट्रॉली डिटेन2लई गाँवRJ-27-RC-3643सुरेश कुमार पिता देवीलाल मीणा, उम्र 30, निवासी सुरफलायापत्थरदस्तावेज नहीं, ट्रॉली डिटेन3लई गाँवबिना नंबरमुकेश पिता ओमप्रकाश मीणा, उम्र 25, निवासी बलीचापत्थरदस्तावेज नहीं, ट्रॉली डिटेन4बलिचा रोडRJ-27-RB-7924अनिल पिता मंगलाजी मीणा, उम्र 45, निवासी टपाणा (मिराज मोर्निंग, सेक्टर 14)बजरीदस्तावेज नहीं, ट्रॉली डिटेन Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैट्रोल पंप वाली रोड पर बिल्डिंगों के बाहर लाईन डालकर हटाएंगे अतिक्रमण, सेंटर से 4 फीट रोड खिसकेगा नटराज की ओर, विधायक जैन ने सिटी स्टेशन से नटराज होटल तक पैदल चलकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण धरियावद के 48 गांव जुड़ेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में, 112 किमी पक्की डामरीकृत सड़क बनेगी