24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घासा थाना पुलिस ने 10 ट्रेलर, 1 एलएनटी मशीन, 2 जेसीबी मशीन और 2 ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई 03 अप्रैल 2025 को ग्राम खरवडो का गुड़ा, मारुवास वाडी व खाम की मादड़ी क्षेत्र में की गई।इस अभियान का संचालन श्रीमती अंजना सुखवाल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा) और श्री मनीष कुमार (सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त मावली) के सुपरविजन में तथा श्री प्रवीण सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी, घासा के नेतृत्व में किया गया।पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुएःग्राम खरवडो का गुड़ा से 1 जेसीबी मशीन और 2 ट्रैक्टर,ग्राम मारुवास वाडी से 1 जेसीबी मशीन,ग्राम खाम की मादड़ी से 1 एलएनटी मशीन और 7 ट्रेलर,साथ ही 3 अन्य ट्रेलर जिनमें फेल्सपार खनिज भरा हुआ था, को भी जब्त किया।सभी वाहनों और मशीनों को थाना घासा परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। अवैध खनन के विरुद्ध जांच और कार्यवाही जारी है।इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थेःश्री रमेश कुमार (उपखंड अधिकारी, मावली)श्री हेमन्त शर्मा (तहसीलदार, घासा)श्री नन्द लाल (नायब तहसीलदार, घासा)श्री गणेश शर्मा (आरआई)श्री कमलेश शर्मा व श्री धमंडी लाल मीणाटीम प्रभारी और सदस्यःश्री मनीष कुमार-सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त मावलीश्री प्रवीण सिंह राजपुरोहित – थानाधिकारी, घासाश्री मांगी लाल – सहायक उप निरीक्षकश्री उदय सिंह -सहायक उप निरीक्षकश्री रामानंद-हैड कांस्टेबलश्री बालु लाल- हैड कांस्टेबलश्री रामअवतार-कांस्टेबलश्री महेन्द्र सिंह -कांस्टेबलश्री प्रितम- कांस्टेबलश्री विश्वराज-कांस्टेबलश्री अजय सिंह-कांस्टेबलश्री पृथ्वीराज-कांस्टेबलश्री माधव सिंह-कांस्टेबलश्री सुरेश-कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 309 लोगों ने किया रक्तदान, मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया पैट्रोल पंप वाली रोड पर बिल्डिंगों के बाहर लाईन डालकर हटाएंगे अतिक्रमण, सेंटर से 4 फीट रोड खिसकेगा नटराज की ओर, विधायक जैन ने सिटी स्टेशन से नटराज होटल तक पैदल चलकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण