24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शनिवार को नगर परिषद निंबाहेड़ा स्थित वंडर टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय रोजगार महोत्सव – 2026 कार्यक्रम में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी, जोधपुर एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन, चूरू-सादुलपुर एवं चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजना तथा करवड़ से डांगियावास फोर-लेन सड़क का लोकार्पण प्रदेश के औद्योगिक, परिवहन एवं आधारभूत ढांचे को नई गति प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान जल संकट से उबरकर समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नर्मदा जल परियोजना से लेकर यमुना जल समझौते तक, शेखावाटी सहित पूरे प्रदेश को जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।विधायक कृपलानी ने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात प्रदान की गई है तथा यह विकास का क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज राजस्थान की धरती से भारत ने विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चैधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, ग्रामीण मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, राजेश धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ सहित उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, पंचायत समिति विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, सीडीपीओ दिलीप सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दी गई विकास परियोजनाओं का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट में भव्य मंगल प्रवेश! पाटनी परिवार की सादगी और धार्मिक प्रवृति देखकर अभिभूत हुआ हूँ – आचार्य पुलकसागर