24 News update उदयपुर, 11 मई। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ, जिला शाखा उदयपुर के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद विभाग उदयपुर के सहायक उपनिदेशक डॉ. भानु कुमार जैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद भामाशाह डॉ. शोभालाल औदीच्य एवं डॉ. जगदीश विश्नोई मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी डॉ. जी.एस. जोशी, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. समुंदर सिंह शर्मा तथा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. पीयूष जोशी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। डॉ. विष्णु बंशीवाल निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं राजपत्रित अधिकारी महासंघ प्रतिनिधि पद पर डॉ. शैलेन्द्र शर्मा चुने गए।
महासमिति सदस्य पद पर डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ. सुरेश मेघवाल एवं डॉ. दिलीप सामलिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त डॉ. रमेंद्र शर्मा को महासचिव तथा डॉ. केशव गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि डॉ. शोभालाल औदीच्य ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए नव टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, सेवा संबंधी मुद्दों पर एकजुटता तथा आयुर्वेद की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करने की बात कही। ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में आयुर्वेद सेवाओं के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार एवं जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। साथ ही युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
अंत में डॉ. महेंद्र आर्य ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading