24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा की परियोजना क्षेत्र के आस-पास के ग्राम के किसानों के दल को ए.आई. आधारित 35 फीट ऊंचे गन्ने की खेती के तरिके को समझना, ओर्गेनिक कृषि, ग्राफ्टेड़ सब्जी उत्पादन, पशु पालन की अत्याधुनिक तकनिक से परिचय, मक्का की उत्पादन क्षमता बढाने सहित आधुनिक तरिके से कृषि के विषय पर दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु महाराष्ट्र के पुने जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र बारामती भेजा गया। भ्रमण दल को कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जैन ने किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि कृषि आय में वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनिक एवं विज्ञान के नवाचारों से खेती एवं पशु पालन के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र, बारामती के वैज्ञानिकों से विभिन्न प्रकार की फसलों की जानकारी प्राप्त कर कृषि कार्य में उसे अपनाने का प्रयास करें।
किसान दल ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बारामती में प्रशिक्षण के दौरान की विभिन्न कृषि नवाचार, पशुपालन, मीक्स ग्रेन खाद्य प्रसंस्करण (थ्ववक च्तवबमेपदह) और प्रौद्योगिकी आधारित मॉडल की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान किसानो ने एग्रीकल्चर डवलपमेंट ट्रस्ट, केवीके बारामती के चौयरमेन एवं ट्रस्टी को वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र चित्तौड़गढ़ में कृषि वैज्ञानिकों की देख-रेख में तैयार विभिन्न किस्म के सब्जियों उत्पादन एवं उन्नत किस्म की फलदार बाडीयां विकसित करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी,साथ ही प्रशिक्षण के दौरान बताये गये नवाचारों को अपनाते हुए आदर्श कृषि करने हेतु आश्वस्त किया । बारामती में भ्रमण द्वारा किसानों को कृषि के बारे में प्राप्त हुई नविन एवं आधुनिक जानकारियों के लिये सभी किसानों ने वंडर सीमेंट प्रबंधन का हार्दिक अभिनन्दन व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.