24 News Update जयपुर। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सामान मंगाना और उसे पसंद न आने पर ‘रिटर्न’ करना अब आम बात है, लेकिन इसी ‘रिटर्न पॉलिसी’ की आड़ में शातिर जालसाजों ने एक कंपनी को 1.79 करोड़ रुपये का तगड़ा चूना लगा दिया है। राजधानी जयपुर के सेज थाना इलाके में एक हाई-प्रोफाइल साइबर-ई-कॉमर्स धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और टेक एक्सपर्ट्स के होश उड़ा दिए हैं। तीन महीने, 52 खाते और सुनियोजित साजिशकरणी विहार निवासी और ‘अधिकृत इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड’ (अजयराजपुरा, कलवाड़ा सेज) के कर्मचारी चन्द्रप्रकाश सिंह (53) की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पीड़ित के अनुसार, यह पूरा खेल नवंबर से फरवरी के बीच खेला गया। अज्ञात आरोपियों ने फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 52 अलग-अलग ग्राहक खाते बनाए। इन खातों के जरिए बारी-बारी से हाई-प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के ऑर्डर दिए गए। असली आईफोन निकाला, नकली डिब्बे में डालाधोखाधड़ी का तरीका इतना शातिर था कि वेयरहाउस प्रबंधन को भनक तक नहीं लगी। आरोपी गिरोह एप्पल, सैमसंग और लेनोवो जैसे महंगे ब्रांड्स के मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट ऑर्डर करते थे। डिलीवरी मिलने के बाद, आरोपी बड़ी सफाई से असली और कीमती सामान निकाल लेते थे और उसकी जगह हुबहू दिखने वाला नकली सामान पैक कर ‘रिटर्न रिक्वेस्ट’ डाल देते थे। कंपनी के पास जब पार्सल वापस पहुंचता, तो उसमें ब्रांडेड गैजेट्स की जगह केवल नकली खिलौने या कबाड़ निकलता था। पुलिस की रडार पर ‘पैकेजिंग चेन’ और ‘डिलीवरी नेटवर्क’सेज थाना प्रभारी उदय सिंह शेखावत ने बताया कि पीड़ित का अजयराजपुरा में बड़ा वेयरहाउस है, जहां से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लाई होती है। पुलिस अब फोकस कर रही है कि फर्जी खातों का लोकेशन: ये 52 अकाउंट्स देश के किस हिस्से से ऑपरेट हो रहे थे? तकनीकी जांच: साइबर टीम की मदद से आईपी एड्रेस और अकाउंट डिटेल्स तलाशी जा रही हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस खेल में डिलीवरी नेटवर्क या पैकेजिंग चेन से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 42 महिला पीसीआर वैन को दिखाई हरी झंडी, महिला सुरक्षा 1090 और होगी मजबूत यूनानी थेरेपी से इलाज के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; फर्जी डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार