इण्डियन हेल्पलाइन नें श्रद्धा व सेवा के साथ मनाई गई दुर्गा अष्टमी कन्या पूजन, रामनवमी के उपलक्ष्य में हुआ अन्नदान व केक काटकर मनाया गया शिल्पी गुप्ता का जन्मोत्सव 24 News Update लखनऊ। आशियाना में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में दुर्गा अष्टमी के साथ-साथ रामनवमी का पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुमन बाला भुटियानी नें कहा रामनवमी के खास मौके पर भगवान श्रीराम के जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर पुण्य कमाया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि रामनवमी पर अन्नदान करना भगवान राम के आदर्शों पर चलने का एक छोटा-सा प्रयास है। श्री शर्मा नें अन्नदान के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे मानवता की सबसे सुंदर परंपरा बताया।संजय श्रीवास्तव नें बताया इस अवसर पर कन्या पूजन कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी नें बताया नवरात्रि के शुभ अवसर पर ब्रज की रसोई में एक सौ एक कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन किया गया। उन्हें माता दुर्गा का स्वरूप मानकर फूल, अक्षत, रोली और चंदन से तिलक किया गया और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया गया। गीता प्रजापति नें बताया पूजन के बाद कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिसमें पूड़ी, चने की सब्जी, हलवा और फल शामिल थे। तत्पश्चात अन्य सभी को भोजन परोसा गया।इस विशेष अवसर पर शिल्पी गुप्ता का जन्मोत्सव भी बच्चों के बीच केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया। जन्मदिन की इस खुशी ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने कहा, अन्नदान सिर्फ भोजन देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन में आशा, स्नेह और अपनापन लाने का प्रयास भी है।विकास पाण्डेय नें कहा जब हम किसी भूखे को भोजन कराते हैं, तो यह केवल उसकी भूख नहीं मिटाता, बल्कि उसे जिंदगी की नई रोशनी और खुशियों की सौगात भी देता है।अमित गुप्ता नें बताया ब्रज की रसोई सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराती है, जिससे असहाय और जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं।आशीष श्रीवास्तव नें कहा संस्था का उद्देश्य समाज में भूख मुक्त भारत की दिशा में योगदान देना है।अनुराग दुबे नें बताया दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी पर्व के इस विशेष आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोग और संस्था के कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर कन्याओं की सेवा की और अन्नदान का पुण्य अर्जित किया।रामकुमार दोहरे ने जानकारी दी कि आज के निःशुल्क भोजन वितरण में पूड़ी, हलुआ और चना सेक्टर- एम. रिक्शा कालोनी, रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों, निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, तथा जोन 8 के सामने की झुग्गियों में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में करीब 1140 लोगों को भोजन वितरित किया गया।इस अभियान में रामकुमार दोहरे, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, विकास पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दूबे, मुकेश कनौजिया, नबल सिंह, यथार्थ अग्रवाल, सुमन बाला भुटियानी, लक्ष्मी प्रजापति, शिल्पी गुप्ता, गीता प्रजापति, मान्या गुप्ता, रजनी शुक्ला सहित कई समाजसेवियों ने भाग लिया।इण्डियन हेल्पलाइन के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में 6759 ग्राम पंचायतों के चुनाव पर रोक: पुनर्गठन और परिसीमन प्रक्रिया के चलते जून से पहले नहीं होंगे चुनाव रेपो रेट में 0.25% कटौती से बढ़ेगा रियल एस्टेट और कंज्यूमर डिमांड का ग्राफ