24 News Update डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित गरड़ा नई बस्ती में 23 जुलाई को संदिग्ध हालातों में एक 17 वर्षीय छात्र गोविंद कटारा का शव घर के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए जाने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और एक लड़की के परिवार पर संलिप्तता का संदेह व्यक्त किया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन 13 दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज होकर गरड़ा गांव के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शनिवार को पहले दोवड़ा थाने में विरोध जताया और फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक गोविंद कटारा दसवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है और जानबूझकर कार्रवाई टाल रही है। गांव के लोगों का कहना है कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का है। जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर पुलिस का तगड़ा एक्शन: तीन ऑपरेशनों में 136 बदमाश गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का अवैध खनन पकड़ा गया पशु परिचर भर्ती-2023 पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक, 6433 पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ, स्केलिंग फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, अगस्त के अंत तक जारी हो सकता है परिणाम