24 News update उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते एक डंपर पकड़ा गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अजना व्यास पुत्र रामचंद्र व्यास (39), निवासी जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) एवं वर्तमान में खनिज कार्य निदेशक कार्यालय, उदयपुर में पदस्थ अभियंता की ओर से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 मई 2026 को वाहन संख्या आरजे-19-जीके-2008 डंपर में लगभग 40 मीट्रिक टन बजरी निर्धारित क्षमता से अधिक भरी हुई मिली। जांच में वाहन बिना ट्रांजिट पास एवं वैध रॉयल्टी के खनिज परिवहन करते पाया गया। मामले में डंपर चालक भरत सिंह पुत्र सज्जन सिंह राजपूत, निवासी नेगड़िया, को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में सुखेर थाने में प्रकरण संख्या 331/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा राजस्थान लघु खनिज रियायत नियम, 2017 के नियम 54 एवं 60 के तहत 3 अगस्त को मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक हरिशचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस एवं खनिज विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading