सलूंबर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने जयसमंद के बाबा मंगरा क्षेत्र की अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वे एक बार फिर वहां जाकर ग्रामीणों के बीच समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मंगरा के लोगों का स्नेह और आत्मीय सत्कार वे आज भी नहीं भूले हैं और जल्द ही उनसे मिलने का प्रयास करेंगे। यह बात उन्होंने जयपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर जोशी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. पूनिया ने अपने प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान हुए जयसमंद प्रवास को याद करते हुए कहा कि बाबा मंगरा के ग्रामीणों ने जिस आत्मीयता से उनका स्वागत किया, वह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने कहा कि “मैं फिर बाबा मंगरा आऊंगा, ग्रामीणों के साथ बैठूंगा और वहां का समय फिर से जीना चाहूंगा। यह मेरे ऊपर वहां के लोगों का स्नेह का ऋण है।” नाव चलाकर पहुंचे थे बाबा मंगरा, ग्रामीणों संग किया था भोजन उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए डॉ. सतीश पूनिया जयसमंद दौरे पर आए थे। आमसभा को संबोधित करने के बाद वे स्वयं नाव चलाकर बाबा मंगरा पहुंचे थे और करीब दो घंटे तक ग्रामीणों के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर मक्के की रोटी, लहसुन की चटनी और साग का स्वाद भी लिया था, जिसकी चर्चा आज भी क्षेत्र में होती है। जयसमंद में पर्यटन की अपार संभावनाएं बैठक के दौरान जयसमंद कैचमेंट क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. पूनिया ने कहा कि जयसमंद प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध क्षेत्र है तथा यहां पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। बाल श्रम उन्मूलन पर भी हुई चर्चा भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मुलाकात के दौरान सलूंबर जिले में बाल श्रम उन्मूलन और जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर उदयपुर एवं सलूंबर के समाजसेवी डॉ. शैलेंद्र पंड्या और सर्वार्थ संस्थान के डॉ. राहुल व्यास ने संस्थान की ओर से बाल श्रम उन्मूलन और जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी डॉ. पूनिया को दी। डॉ. पूनिया ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही बाल श्रम जैसी समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जयसमंद क्षेत्र के विकास और पर्यटन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 16 जून को होगी 14 मदिरा क्लस्टरों की ई-नीलामी, ऑनलाइन बोली के लिए विभाग ने जारी किए निर्देश मुद्रित कागज में गर्म खाद्य सामग्री परोसने वालों पर कार्रवाई की मांग, ग्राहक पंचायत ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन