उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की उदयपुर इकाई ने शहर में गर्म कचौरी, समोसे, पोहे, पकौड़ी और जलेबी जैसी खाद्य सामग्री को अखबार या अन्य मुद्रित कागज में परोसने एवं पैक करने की प्रथा पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि इस तरह की पैकिंग से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होता है। प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल और जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा को ज्ञापन देकर शहरभर में विशेष जांच अभियान चलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि गर्म खाद्य पदार्थों को मुद्रित अथवा पुनर्चक्रित कागज में देने से स्याही और रासायनिक तत्व भोजन में मिल सकते हैं, जिससे कैंसर, अल्सर और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। संगठन ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) पहले ही अखबार, मुद्रित कागज या रिसाइकिल पेपर में खाद्य सामग्री परोसने और पैक करने पर रोक लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में हरीशंकर तिवारी, फतहलाल पारिक, करण सिंह कटारिया, रमेश जोशी और नरेंद्र जोशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए इस मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाबा मंगरा की मेहमाननवाजी नहीं भूले डॉ. सतीश पूनिया, बोले- फिर आकर ग्रामीणों के बीच बिताऊंगा समय शहरी सेवा शिविर का आगाज: पहले ही दिन उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों के काम मौके पर निपटे, लापरवाही पर सख्त रुख, दो कर्मचारी निलंबित