सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान दिवस के अवसर पर नगरपालिका प्रशासक व खंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण के आदेशानुसार रविवार को डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया गया। नगरपालिका कर्मचारियों ने पंचायत समिति के सामने पुलिस रेजिडेंसी क्षेत्र में घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने तथा गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नगरपालिका द्वारा नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई, लाइट रिपेयर तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होली मिलन समारोह के साथ गौ सम्मान आव्हान अभियान का क्षेत्रपाल मंदिर से आगाज नवरात्रि महोत्सव व्यवस्था को लेकर त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल की बैठक