24 News Update डूंगरपुर। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार देर शाम जारी तबादला सूची में प्रदेश के 65 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ डूंगरपुर जिले में भी प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। आदेशों के अनुसार देशलदान को डूंगरपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान कलेक्टर अंकित कुमार सिंह का स्थानांतरण फलौदी जिले में कलेक्टर पद पर किया गया है। अंकित कुमार सिंह ने 8 जनवरी 2024 को डूंगरपुर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में जिले में विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति मिली। अब उन्हें फलौदी जैसे उभरते जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, देशलदान इससे पूर्व अजमेर नगर निगम में आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। डूंगरपुर में वे 67वें जिला कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे। नगरीय प्रशासन में उनके अनुभव को देखते हुए जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सेवा वितरण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति आने की अपेक्षा की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थाने में पिटाई के आरोप पर बवाल: विधायक गणेश घोघरा धरने पर, पुलिस पर कार्रवाई की मांग डूंगरपुर को मिले नए कलेक्टर, देशल दान ने संभाला पदभार