24 News Update उदयपुर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए तस्कर को गिरफ्तार किया है। खेरोदा थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम एमडीएमए (मौली) और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल को नेशनल हाईवे-48 पर भटेवर स्थित वासुदेव होटल के सामने ए-क्लास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवाड़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सिराज खान उर्फ कालू खान (35) निवासी नवानिया, थाना वल्लभनगर हाल बाठेड़ा की सराय, थाना डबोक बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे बैग से 30 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी एमडीएमए तस्करी में पकड़ा जा चुका है। दिसंबर 2025 में खेरोदा पुलिस ने उसे ओमनी कार में ड्रग्स तस्करी करते गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटते ही उसने फिर से अवैध कारोबार शुरू कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में की गई। मामले की आगे की जांच वल्लभनगर थाना प्रभारी पूनाराम द्वारा की जा रही है।कार्रवाई में शामिल टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई, उप निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, दिनेश, कुलदीप, भैरूलाल, रामनिवास, रामदेव राम और चालक कांस्टेबल नेमीचंद शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का असर : सविना पुलिस ने 427 ग्राम गांजे के साथ आरोपी दबोचा श्री नमित मेहता ने आबकारी आयुक्त का पदभार किया ग्रहण