24 News Updaet डूंगरपुर। जिले के नए कलेक्टर देशल दान ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे अजमेर नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद कलेक्टर देशल दान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने डूंगरपुर को आदिवासी बहुल क्षेत्र बताते हुए समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान पर विशेष फोकस करने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि आदिवासी क्षेत्रों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। स्वच्छता के क्षेत्र में जिले के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखने और उसे और सुधारने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की स्वच्छता रैंकिंग को और बेहतर बनाया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनीमिया और आयरन की कमी जैसी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वनियुक्त कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में प्रशासनिक बदलाव: देशलदान बने नए कलेक्टर, अंकित कुमार सिंह फलौदी भेजे गए डूंगरपुर में दीवार ढहने से 21 बकरियों की मौत, दो लोग घायल