24 News Update उदयपुर। उदयपुर में धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहभागिता का अद्भुत संगम गुरुवार को देखने को मिला, जहां गणपति विहार, पानेरियों की मादड़ी स्थित वानरेश्वर हनुमान मंदिर में दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में भक्ति, संगीत और सेवा का ऐसा माहौल बना कि सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
वानरेश्वर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल की शाम भजन संध्या से हुई। रात 7:15 बजे से शुरू हुए भक्ति आयोजन में भजन गायक विशाल पंडित, ललित मीणा और दिलखुश जादवा ने अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर देर रात तक “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के जयकारों से गूंजता रहा। समिति अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपराओं को सशक्त करना था, बल्कि समाज में एकता और सेवा भाव को भी बढ़ावा देना रहा। वहीं, सचिव अरविन्द जारोली के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। दूसरे दिन आयोजित महाप्रसादी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। समिति के डॉ. भारत भूषण के मुताबिक, करीब 3000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, पूर्व महापौर रजनी डांगी, डॉ. विवेक कटारा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी सहित ललित सेन, दिनेश मेनारिया, वीरेन्द्र शर्मा, सुधीर मेहता, दुर्गेश नागदा, गोवर्धन सुथार, अशोक समदानी, रमेश जीनगर और अनिल जायसवाल समेत सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading