24 News update jaipur राजस्थान में आमजन को एक बार फिर से महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नई दरें 8 अप्रैल से लागू होंगी। राजधानी जयपुर में घरेलू सिलेंडर अब 856.50 रुपए में मिलेगा, जबकि अभी तक इसकी कीमत 806.50 रुपए थी। सरकार ने इससे पहले 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के अवसर पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाए थे। उस समय जयपुर में सिलेंडर की कीमत 906.50 रुपए से घटाकर 806.50 रुपए कर दी गई थी। 🔺 राजस्थान के प्रमुख शहरों में नई गैस दरें (घरेलू LPG) शहरपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)जयपुर806.50856.50जोधपुरलगभग 807.00लगभग 857.00कोटालगभग 805.00लगभग 855.00उदयपुरलगभग 808.00लगभग 858.00बीकानेरलगभग 804.50लगभग 854.50अजमेरलगभग 805.50लगभग 855.50 (नोट: उपरोक्त कीमतें परिवहन शुल्क के आधार पर थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं) 🔻 कॉमर्शियल सिलेंडर हुए थे सस्ते इससे पहले 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹44.50 तक की कटौती की थी। जयपुर में यह सिलेंडर अब करीब ₹1768 में उपलब्ध है, पहले यह ₹1812 के आसपास मिल रहा था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भर्ती परीक्षा में सबसे बड़ा खेल: फेल पत्नी ने बना दिया किसी और को अफसर, गोवा की वाइन शॉप से शुरू हुआ राज़: जोधपुर में खुली फर्जी भर्ती की पोल प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ रुपए की ड्रग एवं भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद, एक आरोपी किया गिरफ्तार