24 News Update उदयपुर। शहर में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उदयपुर पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सादा वर्दी में डिकॉय ऑपरेशन चला रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर के संवेदनशील इलाकों में गुप्त निगरानी और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस टीम सादा वस्त्रों में पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और उन स्थानों पर निगरानी रख रही है जहां महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, फब्तियां कसने, चेन स्नैचिंग या अन्य अभद्र घटनाओं की आशंका रहती है।इसी अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने उदियापोल, सबसिटी सेंटर, रेती स्टैंड, चेतक सर्कल, पहाड़ी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बर्फ फैक्ट्री क्षेत्र, रानी रोड, भट्टयानी चौहटा और नेला तालाब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 18 व्यक्तियों को डिटेन किया। इन लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, अनुचित व्यवहार करने और माहौल खराब करने के आरोप हैं। कार्रवाई स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से की गई और सभी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा अब तक कुल 72 लोगों को अनुचित व्यवहार, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर पकड़ा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आगे भी संवेदनशील इलाकों में सादा वर्दी में गश्त और गुप्त निगरानी जारी रहेगी ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पोक्सो एक्ट मामले में घंटाघर थाना पुलिस की कार्रवाई, राजसमंद निवासी आरोपी गिरफ्तार हाथीपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार