24 News update भरतपुर। सरकारी अस्पताल में मरीजों की जांच व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। भरतपुर के RBM अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हरिचरण सोनोग्राफी सेंटर के बाहर तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लगी सोनोग्राफी मशीनें खराब हैं और इनसे मरीजों की रिपोर्ट सही आने को लेकर आशंका बनी रहती है।
डॉ. हरिचरण का कहना है कि अस्पताल में लगी मशीनों में जांच के दौरान स्पष्ट इमेज नहीं आती। ऐसे में मरीजों की बीमारी का सही पता लगाना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
डॉक्टर ने बताया कि 21 मई को अधिकारियों को मशीनों की खराबी के बारे में जानकारी दी गई थी और इन्हें ठीक कराने के लिए समय मांगा गया था। कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें मरीजों के बीच धरने पर बैठना पड़ा।
डॉ. हरिचरण ने दावा किया कि अस्पताल में लगी दोनों मशीनें करीब 6 महीने पहले लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक मशीन पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए हैं, ऐसे में बेहतर गुणवत्ता की मशीनें लगाई जानी चाहिए थीं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन मशीनों से जांच करने के बाद डॉक्टर भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते और मरीजों की रिपोर्ट को लेकर संशय बना रहता है। मशीनों की डिजाइन और काम करने के तरीके को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।
मामले पर अस्पताल के PMO नगेंद्र भदौरिया ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों मशीनों को बंद कर दिया गया है और उन्हें ठीक कराने या नई मशीन लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।
अब सवाल यह है कि अगर मशीनों में पहले से तकनीकी खामी थी तो मरीजों की जांच इन्हीं मशीनों से क्यों जारी रखी गई? शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई में देरी क्यों हुई? इन सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading