24 News Update डूंगरपुर, 7 जुलाई। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साबली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग कांति लाल वागात ने अपनी आवाजाही में आ रही परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में उपस्थित भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी से तत्काल चर्चा की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से कांति लाल वागात को दिव्यांग ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल मिलने से उनकी लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या का समाधान हो गया। जानकारी के अनुसार कांति लाल वागात पहले से ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्हें दिव्यांग पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निःशुल्क राशन, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब ट्राई साइकिल उपलब्ध होने से उनका दैनिक आवागमन भी आसान हो सकेगा। इस अवसर पर बंशीलाल कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे तथा उसकी समस्या का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए। ग्रामीण सेवा शिविर इसी उद्देश्य को साकार कर रहे हैं, जहाँ विभिन्न विभाग एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान पर राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाकाबंदी देख शराब तस्कर कार छोड़ भागा, 2.5 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त डूंगरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 289 पुलिसकर्मियों के तबादले; कई थानों को मिले नए थानाधिकारी