कविता पारख 24 न्यूज अपडेट. निम्बाहेड़ा। नगर में रविवार को दिगंबर मुनि श्री अनुपम सागर ज़ी और यतीन्द्र सागर महाराज के आगमन पर श्रद्धांलुओं ने भावभीना अभिन्दन कर अगवानी की।समाज के प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार रविवार को दिगंबराचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री अनुपम सागर ज़ी और श्री यतीन्द्र सागर ज़ी महाराज का मंगल विहार अरिहंत ट्रांसपोर्ट से हुआ प्रातः 9 बजे स्थानीय कल्याण चौक में मुनि संघ के पहुँचने पर समाज अध्यक्ष सुशील काला और महामंत्री मनोज़ पटवारी जीवनधर पाटनी की अगुवाई में नगर वासियो ने मुनि वृंदो की भव्य अगवानी की। मुनि संघ का मार्ग में श्रद्धांलुओं ने जगह जगह पद प्रक्षालन कर अपनी भक्ति प्रकट की। आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शांति नाथ जिनालय में मुनि श्री की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम में कलशभिषेक शांतिधारा आदि धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। तत्पश्चात् दोनों मुनिराजो ने अपनी धर्मवाणी में देव शास्त्र गुरु के महत्व को प्रतिपादित कर धर्म देशना पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर नगर के विविध समाज समुदाय के प्रबुद्धजनो सहित नीमच, जावद, चित्तौड़गढ़, शम्भूपुरा, कोटा, विजयनगर, केकड़ी आदि स्थलों के श्रद्धांलुओं ने श्री फल समर्पित कर मुनि अनुपम सागर और यतीन्द्र सागर ज़ी से आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा का संचालन महेंद्र पाटनी और सिद्धि सेठी ने मंगलचरण किया।दोपहर पश्चात् मुनि श्री का मंगलविहार जावद की ओर हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा में शीघ्र खुलेगी एनडीपीएस कोर्ट, कानून मंत्री पटेल का हुआ भव्य स्वागत मुनि अनुपम सागर यतीन्द्र सागर के निम्बाहेड़ा आगमन पर श्रद्धांलुओं ने की भव्य अगवानी