कविता पारख 24 न्यूज अपडेट, निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल रविवार को निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा के दौरे पर रहे। मंत्री जोगाराम पटेल के साथ सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी के भी निम्बाहेड़ा पहुंचने पर पंचायत समिति परिसर स्थित सभागार में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आरम्भ में मंत्री जोगाराम पटेल एवं सांचौर से विधायक जीवाराम चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।विकास कार्य कैसे करवाए जाते हैं, यह निम्बाहेड़ा स्वयं बोल रहा है- मंत्री पटेलस्वागत कार्यक्रम में विधायक कृपलानी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुझे काफी लम्बा समय हो गया है, इनकी कार्य शैली को देखते हुए, विकास कार्य कैसे करवाए जाते हैं, यह निम्बाहेड़ा अपने आप बोल रहा है। उन्होने कहा कि अपने क्षेत्र, जिले में चाहे कोई भी मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री हो या मंत्री हाथ पकड़ के कार्य करवाना सीखना हो तो कृपलानी से सिखा जा सकता है।जो वादा किया वो निभाकर एनडीपीएस कोर्ट देने का समय आ गया- पटेलसंसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा के दौरे पर पिछली बार इसी स्थान पर जो वादा करके गए थे, उसको पूरा करवाने के लिए विधायक कृपलानी ने पूरी मेहनत की तथा अब आपको एनडीपीएस कोर्ट मिलने वाली है, जो आपका हक भी बनता है। उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा का भविष्य उज्जवल है, विधायक कृपलानी के द्वारा निम्बाहेड़ा को ओर भी कई बड़ी सौगाते मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र निम्बाहेड़ा में पुनरू एनडीपीएस कोर्ट का शुभारम्भ करने वापस आऐगें।बार एसोसिएशन निम्बाहेड़ा ने जताया आभारएसोसिएशन निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष कमलेश श्रीमाली के नेतृत्व में स्थानीय अधिवक्ताओं ने मंत्री जोगाराम पटेल को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने निम्बाहेड़ा न्यायालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की तथा एनडीपीएस कोर्ट खोले जाने के आश्वासन पर मंत्री पटेल के प्रति आभार एवं विधायक कृपलानी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तागण रामेश्वर लाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, सत्यमेव सेठिया, अब्दुल कलाम, आशीष नागोरी, रवि कुमावत, अमर चंद धाकड़, रणजीत सिंह राणावत, नितिन सेठिया, कौशल माहेश्वरी, अभय सर्वा, ईश्वर लाल धाकड़ आदि मौजूद रहे।इस दौरान मंत्री पटेल ने सरकार द्वारा कोचिंग सेंटरों को नियमित करने और कौशल विकास नीति को लेकर लिए गए राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की भी जानकारी दी। मंत्री पटेल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग संस्थानों को जिला स्तरीय कमेटी में पंजीकरण कराना होगा, इसके तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अनिवार्यता होगी। यदि कोई कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर जुर्माना राशि से लेकर रजिस्ट्रेशन रद्द करने तक का प्रावधान किया गया है।इसके साथ ही मंत्री पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने कौशल विकास नीति को मंजूरी दी है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। सरकार चाहती है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए सरकार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगी।मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में बताया कि राजस्थान जल्द ही ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य 2027 तक सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इस दिशा में सरकार बड़े स्तर पर भूमि आवंटन कर रही है, ताकि निवेशकों को आसानी से प्रोजेक्ट लगाने में मदद मिले। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल एवं विधायक चौधरी का स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस 2025 मुनि अनुपम सागर यतीन्द्र सागर के निम्बाहेड़ा आगमन पर श्रद्धालुओं ने की भव्य अगवानी