उदयपुर। सिंधी समाज के महान संत और अमरापुर के अवतार पूज्य संत कंवरराम साहिब का 87वां बलिदान दिवस शहर में श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाया गया। संत कंवरराम कॉलोनी (कोठीबाग) स्थित संत कंवरराम मंदिर में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और 2 मिनट का मौन रखकर संत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि संत कंवरराम साहिब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, प्रेम, सौहार्द और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। यही कारण है कि उनके नाम पर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अनेक धार्मिक व सामाजिक ट्रस्ट, मंदिर और धर्मशालाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उदयपुर में भी जीवंत है संत की स्मृतिखत्री ने बताया कि संत कंवरराम साहिब की पावन स्मृति और उनके विचारों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उदयपुर में कोठीबाग स्थित कॉलोनी का नाम ‘संत कंवरराम कॉलोनी’ और सेक्टर-14 स्थित हॉल का नाम ‘संत कंवरराम हॉल’ रखा गया है। इन स्थानों पर समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।ये रहे उपस्थितश्रद्धांजलि सभा में संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत के संरक्षक प्रताप राय कारड़ा, अध्यक्ष राजेश खत्री सहित किशन कटारिया, मनोहर कारड़ा, पुष्पराज साहित्या, चंद्रलाल राजानी, हरिराम राजानी, सुरेश कारड़ा, अनिल रामेजा, शमन लाल तलरेजा, अर्जुन रामेजा, विजय कारड़ा, नवीन कारड़ा, अरुण कारड़ा, नरेश मंदवानी, बसंत साहित्या, रवि गेरा, राजकुमार कारड़ा, ओम कटारिया, रितिक राजानी, जानकी देवी साहित्या, ज्ञानी देवी कारड़ा, शीला कारड़ा, जयवंती चावला एवं जानकी देवी कटारिया मौजूद रहे। इनके साथ सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी संत को नमन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हम साथ—साथ हैं : लोकार्पण समारोह में साथ दिखे जैन—सिंघवी, नेहरू हॉस्टल के पास खुली सर्विस लेन का लोकार्पण, यूडीए ने जमीन अधिग्रहित कर निकाला रास्ता सात माह से कुक-कम-हेल्पर का मानदेय अटका, 15 माह से दूध योजना का भुगतान भी बाकी