24 News Update उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के जनजातीय और दुर्गम इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत मामला उठाते हुए क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार नए रेल मार्गों का सर्वे शीघ्र कराने की मांग की।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे का तेजी से विस्तार हुआ है और उदयपुर संसदीय क्षेत्र को भी कई नई रेल सुविधाएं मिली हैं। इसके बावजूद दक्षिण राजस्थान का बड़ा जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र आज भी रेल संपर्क से वंचित है। इसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार, उद्योग और आमजन के आवागमन पर पड़ रहा है।डॉ. रावत ने केंद्र सरकार से जिन चार रेल परियोजनाओं के सर्वे की मांग की, उनमें उदयपुर–पिंडवाड़ा–आबूरोड रेल लाइन, उदयपुर–गोगुंदा–सायरा–फालना रेल मार्ग, उदयपुर (जयसमंद रोड)–प्रतापगढ़ रेल लाइन तथा बड़ी सादड़ी–बांसवाड़ा रेल मार्ग शामिल हैं।उन्होंने कहा कि उदयपुर–पिंडवाड़ा–आबूरोड रेल लाइन बनने से गुजरात के कांडला बंदरगाह तक बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी। वहीं उदयपुर–गोगुंदा–सायरा–फालना रेल मार्ग मारवाड़ और गुजरात के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगा। उदयपुर–प्रतापगढ़ रेल लाइन से जनजातीय क्षेत्रों को रेल सुविधा मिलेगी, जबकि बड़ी सादड़ी–बांसवाड़ा रेल मार्ग दक्षिण राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेगा।सांसद ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इन प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के सर्वे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि इन रेल मार्गों के निर्माण से जनजातीय अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निर्मल मन से की गई तपस्या ही सच्ची साधना : प्रशांत अग्रवाल गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह में शिक्षकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत