24 News Update उदयपुर, 7 अगस्त। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को शहर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के हेड्स एंड सीनियर ऑफिशियल्स ऑफ कॉम्पिटिशन अथॉरिटीज सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न सदस्य देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लेकसिटी पहुँचा।डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी शैली में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए उनका उदयपुर आगमन पर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित विभिन्न ब्रिक्स सदस्य एवं सहभागी देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान प्रतिस्पर्धा कानून, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था, वैश्विक सहयोग तथा समकालीन आर्थिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूत के पांव पालने में नजर आए, चार घंटे से गैस बंद, कस्टमर केयर पर 12 मिनट का रिकॉर्डेड संदेश सुनाया, 80 वर्षीय महिला ने प्रधानमंत्री को भेजी शिकायत जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, पुलिस ने शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया