सागवाड़ा, 30 अप्रैल (जयदीप जोशी)। नगर में आचार्य भगवान मृदुरत्न अंजन शलाका महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर कमेटी के अतुल सारगिया ने बताया कि आचार्य भगवान मृदुरत्न अंजन शलाका महोत्सव के चौथे दिन प्रातः वेला में भगवान की दिव्य आराधना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। प्रतिष्ठाचार्य हितेश भैया के मंत्रोच्चारण के साथ देवी पूजन, हवन विधान एवं विशेष रत्नों से अंजन घोटने का धार्मिक विधान श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही अंजन एवं अंजन वस्त्र वहारने की पावन प्रक्रिया सम्पन्न की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत भगवान को रथोत्सव के रूप में सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ हाथी, घोड़ा, रथ, बग्गी, बैंड, शहनाई एवं विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों के आकर्षक प्रदर्शन से सुसज्जित रही। साफा पहने सजे-धजे श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति ने वातावरण को और भी भव्य बना दिया। आयोजन आचार्य श्री मृदुरत्न सागर जी गुरुदेव की पावन निश्रा में एवं मोक्षरत्न महाराज साहब तथा पवित्ररत्न महाराज साहब के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। श्री समाज के सदस्यों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर परमात्मा के दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में व्रत-घोड़ा भी निकाला गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही मंच पर दीक्षा कल्याणक से संबंधित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। श्री सकल जैन समाज की ओर से प्रतिष्ठा कमेटी अध्यक्ष प्रदुमन सारगिया एवं मंदिर अध्यक्ष कांतिलाल सारगिया का समाज के सेठ एवं वरिष्ठ ट्रस्टियों ने मिलकर सम्मान-अभिनंदन किया। रात्रि बेला में अधिवासना एवं अंजनशलाका विधान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुनः बड़ी संख्या में भाग लेंगे। महोत्सव का यह दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा। आयोजन में सागवाड़ा, सरोदा, आसपुर, बनकोड़ा, डूंगरपुर, पुंजपुर, भबराना, मोटागांव के श्रीसंघ समाजजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के सेठ महेश जी एवं ट्रस्टी राजेंद्र पंचोरी, दिनेश मेहता, बादामीलाल मेहता, कन्हैयालाल मेहता, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल सारगिया, प्रतिष्ठा कमेटी अध्यक्ष प्रदुमन सारगिया, सचिव अनिल सारगिया, हर्षित सारगिया, विधायक शंकरलाल डेचा, आशीष गांधी, विजय कुमार जैन, चंद्रशेखर संघवी, राहुल मेहता, अनोखीलाल गांधी, पूरण सारगिया, पवन गोवड़िया, रोहित, प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया, संजय पोरवाल, जम्बू भाई, चिराग, इंदु शाह, संतोष गलालिया, दीपक सारगिया, शीतल, लीना, शीला सारगिया, स्नेहलता, मंजुला जैन, विजया जैन, लीला सारगिया, प्रेरणा शाह, मोनिका बेन, नैना सारगिया, दिग्वी, राखी, प्रियंका सहित नाकोड़ा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न