24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। अम्बामाता थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग के खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजेन्द्र सिंह सामर (76) पुत्र स्व. भैरूलाल सामर, निवासी 382, केशव कुंज टीचर्स कॉलोनी, अम्बामाता ने 22 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। वे खान एवं भू-विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी शोभा सामर के नाम से यूको बैंक में खाता संचालित है। प्रार्थी ने बताया कि 1 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वे मल्लातलाई चौराहे से पहले स्थित यूको बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। उन्होंने दो बार में 10-10 हजार रुपए निकाले, लेकिन इसके बाद पैसे नहीं निकले। इसी दौरान पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने चतुराई से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं हो सकी। अगले दिन 2 अप्रैल को मोबाइल पर आए एसएमएस से उन्हें पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग एटीएम के माध्यम से कुल 1,80,000 रुपए निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना अम्बामाता में शिकायत दी।पुलिस ने प्रकरण संख्या 181/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) व 303(2) में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई नरेश कुमार को सौंपी गई है, जो सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटे हैं। थाना स्तर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया गया कि लिखित परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है तथा एफआईआर की प्रतियां नियमानुसार जारी की गई हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अजनबी की सहायता लेने से बचें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश फूटा, कलेक्टर को ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो समाज करेगा कार्रवाई ई-लाइब्रेरी में हाईटेक सिस्टम की ट्रेनिंग, बिना इश्यू कराए पुस्तक बाहर ले गए तो सिक्योरिटी गेट अलार्म, खिंच जाएगा फोटो