24 News Updatet उदयपुर। नगर निगम की ई-पब्लिक लाइब्रेरी, अशोक नगर में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर आधुनिक तकनीक आधारित पुस्तकालय सेवाओं को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों को स्वचालित मशीनों और डिजिटल सिस्टम के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।पुस्तकालयाध्यक्ष राव भगवत सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी में आरएफआईडी आधारित हाईटेक सिस्टम लागू किया गया है, जिससे पुस्तक इश्यू और रिटर्न की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित हो गई है। वर्तमान में पुस्तकालय में 519 सदस्य पंजीकृत हैं, जिन्हें ई-सदस्यता कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में प्रवेश और निकास के समय सदस्यों और कर्मचारियों को डिजिटल अटेंडेंस रीडर पर कार्ड टैप करना अनिवार्य होगा। सदस्य अपनी पसंद की पुस्तक बुक हैंडलर के माध्यम से सर्च कर सकते हैं। पुस्तक इश्यू या रिटर्न करते समय सदस्य को अपना ई-कार्ड और पुस्तक सेल्फ चेक-इन/चेक-आउट कियोस्क पर रखना होगा, जिसके बाद स्वचालित पर्ची मशीन से रसीद निकलती है।बुक रिटर्न के लिए विशेष बुक ड्रॉप मशीन की व्यवस्था की गई है, जहां ड्रॉप बॉक्स में पुस्तक डालकर रिटर्न किया जा सकता है। यदि कोई सदस्य बिना इश्यू कराए पुस्तक बाहर ले जाने का प्रयास करता है, तो सिक्योरिटी गेट पर अलार्म बजने के साथ उसकी फोटो सिस्टम में रिकॉर्ड हो जाएगी।राव ने बताया कि सदस्यों के लिए करीब 10 करोड़ ई-बुक्स की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अध्ययन कक्ष में एयर कंडीशनिंग, 300 एमबीपीएस हाई-स्पीड इंटरनेट, 10 केवी इनवर्टर और छह कंप्यूटर की सुविधा भी दी गई है। पेयजल के लिए वाटर कूलर, प्यूरीफायर और यूवी सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नई तकनीकी सुविधाओं को उपयोगी बताते हुए इसे आधुनिक अध्ययन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यूको बैंक के एटीएम पर बदमाशों ने कर ली 1.80 लाख की ठगी, बुजुर्ग के खाते से रकम पार डॉ. मोहित मछार की संदिग्ध मौत पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच के लिए IG को सौंपा ज्ञापन