• सविना पुलिस की बड़ी कामयाबी; 10 आपराधिक मामलों का सरगना अब हिस्ट्रीशीटर बनेगाजयपुर 10 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसते हुए सविना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक में डकैती की कोशिश और शहर में हुई कई चैन स्नैचिंग की वारदातों के मुख्य सरगना राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सविना थानाधिकारी राव अजयसिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय करते हुए इस शातिर बदमाश को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश मीणा और उसके साथी बेहद शातिर आदतन अपराधी हैं। इन सभी ने मिलकर एक गैंग बनाई और उदयपुर शहर में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया। शुरुआत में ये दिनभर सूने मकानों की रेकी करते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से इन्होंने अपना तरीका बदल दिया। पकड़े जाने के डर से गैंग ने बैंक में चोरी करके एक साथ बड़ी रकम चुराने की योजना बनाई। इन्होंने छुट्टी का दिन चुना और 16 अगस्त को सीए सर्कल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सेंध लगाकर एटीएम और बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में तोड़फोड़ की थी। बैंक की घटना के बाद शहर में हुई कई चैन स्नैचिंग की वारदातों को भी इसी गैंग ने अंजाम दिया था।*अब खुलेगी हिस्ट्रीशीट* गिरफ्तार राजेश मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी रोशन जी की बाडी थाना सविना का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और संगठित अपराधों के कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। इस शातिर बदमाश का आपराधिक इतिहास देखते हुए अब इसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के फरार साथियों की तलाश में जुट गई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लेकसिटी बनेगी राष्ट्रीय पर्यटन कांफ्रेंस की साक्षी, 14-15 अक्टूबर को होटल मेरिएट में देश के पर्यटन मंत्रियों की बैठक, तैयारियों की कमान कलक्टर ने संभाली पहले खाओ, फिर तोड़ो : एक और ‘‘हैप्पी दीवाली’’ महाभ्रष्ट यूडीए ने की होटल सीज, 4 हजार वर्गफीट में निर्माण हुआ तब क्या अफसर सो रहे थे या फिर खा रहे थे रिश्वत!!!