24 News Update उदयपुर, 9 मई। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी उदयपुर ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर सूरजपोल थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की है। माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम और राज्य स्तर पर मुख्य विपक्षी दल है, ऐसे में उसकी बात सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है।सिंघवी ने आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त द्वारा ज्ञापन नहीं लेना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत तथा सामंती मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी जनता के सेवक होते हैं, न कि शासक। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों का व्यवहार लगातार निरंकुश होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जनसुनवाई और समस्या समाधान के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही। माकपा ने मांग की कि नगर निगम आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए तथा उन्हें संविधानिक दायित्वों की समझ दी जाए।माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करना विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने मांग की कि दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए। सालवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उदयपुर की जनता लोकतंत्र विरोधी कार्रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मातृ दिवस पर एमबीजीएच की रिपोर्ट में खुलासा, 62 प्रतिशत माताएं कम वजन और अधिकांश एनीमिया से पीड़ित आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षाः शनिवार को 71.26 प्रतिशत रही उपस्थिति