24 News update उदयपुर, 7 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन शनिवार को किया गया। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम दिन प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की गई। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 45 राजकीय एवं 20 निजी केंद्र शामिल हैं। शनिवार को कुल 19 हजार 992 अभ्यथियों में से 14 हजार 246 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 5 हजार 746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 71.26 प्रतिशत रही।श्री राठौड़ ने बताया कि रविवार 10 मई को दो पारियों में प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित होगी। प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 43 राजकीय एवं 81 निजी केंद्र शामिल हैं। रविवार को कुल 39 हजार 330 अभ्यर्थी भाग लेंगे।प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे की माकपा ने की निंदा, अधिकारियों के सामंती व्यवहार पर उठाए सवाल, मुकदमा वापस लेने की मांग सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण