24 News update उदयपुर। सलूम्बर-उदयपुर मार्ग स्थित बस्सी गांव की पहाड़ी पर अवस्थित आदि वात्सल्य तीर्थ धाम, अतिशय क्षेत्र बस्सी में धर्मालंकार आचार्य श्री रयण सागरजी महाराज के गुरु मंदिर का दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 5 एवं 6 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित होगा। महोत्सव में वागड़, मेवाड़ सहित देशभर से जैन समाज के श्रद्धालु और आचार्य रयण सागरजी के अनुयायी भाग लेंगे। यह आयोजन आचार्य श्री समता सागरजी महाराज, प्रज्ञाश्रमण वागड़ केसरी आचार्य श्री चंद्रगुप्तजी महाराज ससंघ, ब्रह्मचारिणी निर्मला दीदी तथा क्षेत्र अधिष्ठाता नितिन जैन के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। प्रतिष्ठा महोत्सव का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ (सागवाड़ा) एवं प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन (रामगढ़) के निर्देशन में होगा। आयोजन समिति के नितिन जैन ने बताया कि 5 जुलाई को प्रातः 6 बजे मांगलिक ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-प्रस्तावना, नित्य नियम पूजन, यागमंडल विधान अर्चना तथा वास्तु मंडल अर्चना जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम 7 बजे आचार्य श्री का उद्बोधन, जिज्ञासा समाधान, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।6 जुलाई को प्रातः जाप्य अनुष्ठान, जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन के पश्चात नवनिर्मित गुरु मंदिर में वेदी धाम संप्रोक्षण के अंतर्गत वेदी शुद्धि संस्कार संपन्न होंगे। इसके बाद गुरु प्रतिमा प्रतिष्ठा विधि के साथ नूतन वेदी पर धर्मालंकार आचार्य श्री रयण सागरजी महाराज के गुरु बिम्ब की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा।आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध निर्माण हो जाने के बाद निगम ने खोली ‘पंचर की दुकान’ अमराई घाट क्षेत्र में पिछोला किनारे बहुमंजिला भवनों की छतें पंचर, बड़ा सवाल—किसने खाई रिश्वत!! कैसे हो गया इतना बड़ा अवैध निर्माण??? पारस हेल्थ उदयपुर ने पॉलीट्रॉमा केयर में ‘गोल्डन आवर’ की अहमियत बताई, समय पर इलाज को बताया जीवनरक्षक