24 News update पटना, 5 जुलाई। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिला वोट बैंक साधने के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ का ऐलान किया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी राज्य में 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। इस योजना के तहत सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें होंगी और लिखा होगा — “माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सम्मान राशि।” बीजेपी ने बताया ‘महिलाओं का अपमान’ कांग्रेस की इस योजना पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “ये बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस जानबूझकर महिलाओं की गरीबी का मज़ाक बना रही है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “क्या कांग्रेसी नेता अपने घर की महिलाओं को भी ऐसे पैड देंगे, जिस पर राहुल गांधी का फोटो लगा हो?” महिला कांग्रेस ने दी सफाई विवाद के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि “बिहार और कई हिस्सों में आज भी महिलाएं माहवारी के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, जिससे वे गंभीर बीमारियों की शिकार होती हैं।”लांबा ने बताया कि यह सेनेटरी पैड बिहार की ही महिलाएं तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने तंज किया कि “इस पैकेट पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर भी होनी चाहिए थी, क्योंकि हाईकोर्ट ने इन्हीं को वेंडिंग मशीन लगाने का आदेश दिया था, लेकिन सरकार नाकाम रही।” 90 सीटों पर दावा, सीट बंटवारे को लेकर मंथन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस इस बार 243 विधानसभा सीटों में से 90 सीटों पर दावेदारी कर रही है। 2020 के चुनाव में पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी ने सीटों को A, B और C श्रेणी में बांटा है — A श्रेणी: 50 सीटें (जहां जीत की प्रबल संभावना) B श्रेणी: 18 सीटें (जहां पिछली बार नहीं लड़ी, लेकिन बेहतर संभावना) C श्रेणी: 18 सीटें (जहां संभावना कम) कांग्रेस A और B कैटेगरी की सीटों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘फॉर्म भरो तभी मिलेगा मुआवजा’—हादसे के बाद एअर इंडिया का रवैया बना परिजनों के लिए नई पीड़ा बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट करेगा 10 जुलाई को सुनवाई, 9 को बिहार बंद का ऐलान