निंबाहेड़ा में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गूंजे “पंडित नेहरू अमर रहें चाचा नेहरू अमर रहें”’ 24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा एवं शक्ति के साथ मनाई गई। बाल दिवस के अवसर पर माल गोदाम रोड स्थित नेहरू पार्क में स्थापित नेहरूजी की आदमकद प्रतिमा पर शुक्रवार सुबह 11 बजे माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लेकर नेहरूजी को नमन किया और देश निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया।कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित नेहरू की स्मृति को नमन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनोँ ने “पंडित नेहरू अमर रहें” तथा “चाचा नेहरू अमर रहें” के जयघोष लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दियानेहरूजी के जीवन, विचारों एवं आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेहरू ने लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, उद्योग, शिक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय मैत्री की मजबूत नींव रखी। बाल दिवस पर बच्चों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रेम और भविष्य के भारत निर्माण का दृष्टिकोण आज भी प्रेरणादायी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रसिद्ध दिगंबर जैन संत विनम्र सागर जी का आज नगर प्रवेश पर होगा भावभीना स्वागत अभिनंदन’ बाल दिवस पर चाचा नेहरू को बालिका कनेरा विधालय में छात्राओं ने याद किया