जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर नजरें, कांग्रेस के भीतर दावेदारी को लेकर उठे सवालों के बीच भाजपा ने भी उतारा प्रत्याशी राजसमंद। जिला परिषद में जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के सामने अब उप जिला प्रमुख की कुर्सी बचाने की चुनौती है। गुरुवार को इस पद के लिए कांग्रेस के उदय सिंह रावत और भाजपा की निर्मला कुंवर ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को आमने-सामने ला दिया। चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मुकाबला होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना होगी। राजसमंद जिला परिषद के 29 सदस्यों में कांग्रेस के 17 और भाजपा के 12 सदस्य हैं। बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव में भी यही संख्या सामने आई थी। कांग्रेस की सुंदर कीर को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा के मदन सिंह चौहान को 12 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत के 15 के आंकड़े को पार करते हुए जिला प्रमुख पद हासिल किया था। अब उप जिला प्रमुख के चुनाव में भी दोनों दलों के लिए सदस्यों का समर्थन कायम रखना अहम रहेगा। राजसमंद जिला परिषद परिणाम+2 कांग्रेस ने वार्ड 29 से निर्वाचित उदय सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। मूल रूप से नंगतों की गुआर, छापली निवासी उदय सिंह ठेकेदारी और ग्रेनाइट व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। वे कांग्रेस के महाराणा प्रताप मंडल के मंडल अध्यक्ष भी हैं। दूसरी ओर भाजपा ने वार्ड 28 से निर्वाचित निर्मला कुंवर पर भरोसा जताया है। उनके नामांकन के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल मौजूद रहे। जिला प्रमुख चुनाव के बाद कांग्रेस में असंतोष की चर्चा जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर दावेदारी को लेकर असंतोष भी सामने आया था। लक्ष्मण गुर्जर को जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी की बैठक और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा के बाद सुंदर कीर के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद लक्ष्मण गुर्जर के समर्थकों ने जिला परिषद परिसर के बाहर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस घटनाक्रम ने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को चर्चा में ला दिया था। अब उप जिला प्रमुख पद के लिए उदय सिंह को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। वहीं भाजपा ने निर्मला कुंवर को मैदान में उतारकर मुकाबले को औपचारिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना दिया है। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान और मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब सभी की निगाहें सदस्यों के मतदान और उसके बाद आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंगला दर्शन के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, मंदिर में ऑक्सीजन के बाद अस्पताल में ECG और जांच