24 News update उदयपुर। लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली गेट चौराहे स्थित शांति आनंदी स्मारक के बाहर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन को राहत देने की मांग उठाई।प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और आम परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आम आदमी का जीवन और अधिक संकटपूर्ण हो जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने तथा आमजन को राहत देने की मांग की।उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश शर्मा, के के शर्मा,डा.कल्याण सिंह राव, भरत आमेटा,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बतूल हबीब ,मोहम्मद अयूब , दलपत सिंह चुंडावत सुधीर जोशी महामंत्री राजेश जैन सुनील रॉजर्स,राजेंद्र दशोरा,तीरथ सिंह खेरोलिया चंदा सुवालका, राजेन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष मयंक खमेसरा,राकेश खोखावत, महेश धन्नावत,सत्यनारायण टांक, श्याम सुंदर गुर्जर,ऋतुराज मिश्रा यशवंत पालीवाल अमित सुवालका शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित श्रीवास्तव सिद्धार्थ सोनी,पार्षद गौरव प्रताप सिंह हिदायतुल्लाह ब्लॉक संगठन महासचिव सूर्य प्रकाश उपाध्याय धर्मेंद्र राजोरा पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रतिक नागर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली महिला कांग्रेस नेता दुर्गा सालवी,नजमा मेवाफरोश बंशीलाल गवारिया नितेश जैन गोविंद सक्सेना कौशर परवीन नितेश सर्राफ प्रमोद वर्मा,जगदीश जलानिया,सुभाष नागला,गणेश लाल शर्मा,मदन बाबरवाल,महिमा चुग, राजेश पवार ,अशोक तंबोली सहित ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी खेल प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल: ताइक्वांडो सर्टिफिकेट घोटाले में एक और गिरफ्तारी न्यूरो मेडसेफ-एन टूल को मिला भारत सरकार का कॉपीराइट, उदयपुर के वैज्ञानिक शोध को राष्ट्रीय सम्मान