24 News Update उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर बुधवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। देवाली स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Fateh Singh Rathore ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के राजनीतिक योगदान, दूरदृष्टि और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखकर युवा भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को लेकर उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। राजीव गांधी का जीवन राष्ट्रसेवा, प्रगतिशील सोच और जनकल्याण के मूल्यों का प्रतीक रहा है, जिससे नई पीढ़ी लगातार प्रेरणा लेती रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और संचार व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में देश ने विकास और आधुनिकता की नई राह पकड़ी, जिसे आज भी याद किया जाता है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री Dinesh Kumar Dave ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान, अमित सुवालका, शहर जिला उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, मोहम्मद अयूब, शहर जिला महामंत्री राजेश जैन, तीरथ सिंह खेरोलिया, जयप्रकाश निमावत, कोषाध्यक्ष लवंग मुड़िया, प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, सचिव हिदायतुल्लाह, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन मीणा, बंशीलाल प्रजापत और भगवती लाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading