24 News Update उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जहाजपुर के पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के उदयपुर आगमन पर शुक्रवार को झीणी रेत चौराहे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।स्वागत कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह धायभाई, कामिनी गुर्जर, धनंजय सिंह धायभाई, सिद्धार्थ सोनी तथा गुर्जर महासभा के संरक्षक भंवरलाल गुर्जर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्धजन और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर धीरज गुर्जर ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, उदयपुर ग्रामीण के नए एडिशनल एसपी बने मुकुल शर्मा राष्ट्रीय STEAM क्विज़ के फाइनल में पहुंचे सेंट एंथोनीज़ के दो छात्र, टॉप-10 टीमों में बनाई जगह