24 News Update उदयपुर, 20 अगस्त 2026। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक, मजबूत और प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश की युवा शक्ति को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक सोच, तकनीकी विकास के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायी है।राठौड़ ने कहा कि कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार के साथ राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक युग की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी। उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.आर. व्यास, हरिश शर्मा, संगठन महासचिव अरुण टांक, ए ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दीपक व्यास, मोहम्मद अयूब, बतूल हबीब, अली कोसर, के.जी. मूंदड़ा, मोहसिन खान, तीरथ सिंह खेरोलिया, रिजवान खान, चंदा सुवालका, राजेंद्र शर्मा, सोमेश्वर मीणा, मंडल अध्यक्ष महेश धनावत, ऋतुराज मिश्रा, शहजाद खान, यशवंत पालीवाल, धर्मेश मालवीय, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, हिदायतुल्लाह, सविता राव, देवेंद्र माली, सलीम खान, राजेश पवार, भगवती प्रजापत, प्रमोद वर्मा, दीपक राजोरा, धर्मेंद्र राजोरा, यशवंत राजोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेब सीरीज देखकर रची 7 लाख की चोरी की साजिश, 14 दिन की पड़ताल के बाद दो शातिर गिरफ्तार श्री चेना-कुशला माता की शोभायात्रा में उमड़ा लखारा समाज