24 News upate उदयपुर। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में एक युवती का घर छोड़ने के बहाने अपहरण कर लंबे समय तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर एक युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार आरोपी 4 अप्रैल 2026 को पीड़िता को घर छोड़ने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे एक मकान में ले गया, जहां पांच दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उदयपुर ले गया और बस स्टैंड पर उससे जबरन दस्तखत करवाए।शिकायत के अनुसार आरोपी ने 14 जून 2026 तक पीड़िता को जबरन अपने साथ रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। मौका मिलने पर पीड़िता आरोपी के चंगुल से भाग निकली और परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आमड़ा निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी कृष्णा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्काॅन मन्दिर मे ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हुआ महा स्नान अभिषेक आरएमवी स्कूल के बाहर युवक पर हमला, लोहे की नुकीली वस्तु से किया वार