24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निंबाहेड़ा स्थित पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार दोपहर कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। चित्तौड़गढ़ जिला एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पूर्व मंत्री आंजना से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, संदीप शर्मा एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी का 21 किलो वजनी गुलाब की मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसयूआई सदैव युवाओं की आवाज रही है और संगठन की मजबूती से कांग्रेस विचारधारा को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए जनसेवा एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, युवा कांग्रेस नेता आशाराम गाडरी, निंबाहेड़ा विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष भंवरसिंह शक्तावत, अनिल प्रजापत, विकास धाकड़, हरिकिशन माली, श्रवण आंजना एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होम केयर पेशेंट के लिए आईसीयू बेड भेंटकर एवं जीवदया प्रकल्प के साथ मनाई स्व. मोहम्मद सईद खान की पांचवी पुण्यतिथि! बाल विवाह, दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार