24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल निंबाहेड़ा में बाल विवाह निषेध जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने बताया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग, बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश तोषनीवाल ने कहा कि बाल विवाह को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की आशंका हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा ने निंबाहेड़ा ब्लॉक में चल रहे बाल विवाह निषेध जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी बच्चों एवं स्टाफ को बाल विवाह निषेध शपथ दिलवाई कार्यक्रम में घनश्याम जोशी, सतीश कुमार शर्मा, इशरत कौसर, नीतू धोबी, फौजिया अंजुम खान, भावना कुर्कीया, राजेंद्र टेलर, मनोज रैगर, सुरभी जोशी, ममता भारद्वाज, नीतू सोनी, सुरभी आमेटा, रामनिवास धाकड आदि उपस्थित रहे। जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनिल कुमार सोमानी द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पटवार संघ चित्तौड़ जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न, प्रमोद कुमार लोटासरा अध्यक्ष, सी.पी. चौधरी बने महामंत्री! स्वामी विवेकानंद सर्कल पर स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा की दिशा दिखाते हैं – सांसद जोशी