24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा के नीव इनिशिएटिव के तहत कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित वंडर इकोग्रीन इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत वंडर सीमेंट पंचफल उद्यानए धनोरा में ऋषि पंचमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनोरा के ग्रामवासी एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया तथा समाज को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस के दौरान माँ की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन भी किया गयाए जिसमें माताओं को बच्चों को पोषण स्वास्थय एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई गईउल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट द्वारा परियोजना के आरम्भ से ही प्लांटए माइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी वंडर वृक्ष रथ के माध्यम से राजकीय विद्यालयोंए सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस पहल का उद्देश्य पौधारोपण के साथ.साथ पौधों का संरक्षण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। इससे विद्यार्थियों एवं आमजन में वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा मिलेगा। ऋषि पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लिया गया यह संकल्प सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन दीपक भट्ट द्वारा किया गया। इस दौरान भोपराज टांक प्रशासक ग्राम पंचायत फलवा अनिल सोमानी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें I Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिल्पा भूतड़ा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में सभापति पद का नामांकन भरा,भाजपा कार्यालय पर उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह,नामांकन के बाद श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद