24 News Update उदयपुर. उदयपुर के एमडीएस पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने रणनीति, धैर्य और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। “पधारो म्हारा देस” थीम पर हो रही इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से पहुँची 127 टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों ने हर चाल पर तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंडर-11 वर्ग में वेलामल विद्यालय का दबदबा दूसरे दिन घोषित परिणामों में अंडर-11 मिश्र वर्ग में वेलामल विद्यालय, मंगडू प्रथम स्थान पर रहा, बीडीएम इंटरनेशनल, कोलकाता को दूसरा और खेलगांव पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला। अंडर-11 बालिकाओं में वेलामल विद्यालय, मोगप्पैर ने बाजी मारी, जबकि बाल भारती पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा दूसरे और वेलामल विद्यालय, वंगाराम तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में तीव्र मुकाबले अंडर-14 मिश्र वर्ग में वेलामल विद्यालय, अलपक्कम पहले, एमईएस इंडियन स्कूल, कतर दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालिकाओं में वेलामल विद्यालय, अयनबक्कम प्रथम, वेलामल विद्यालय, मोगप्पैर द्वितीय और सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा, वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में भी दिखा जोश अंडर-17 मिश्र वर्ग में भावन’स गंगाबक्स कनोरिया विद्यामंदिर, कोलकाता प्रथम, डीपीएस, कतर द्वितीय और वेलामल स्कूल अन्नपूर्णा, वाराणसी तृतीय रहे। अंडर-17 बालिकाओं में वेलामल विद्यालय, अयनबक्कम पहले, जेम्स अवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल, दुबई दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप तीसरे स्थान पर रहे।अंडर-19 मिश्र वर्ग में वेलामल विद्यालय, करम्बक्कम प्रथम, सिलिकॉन सिटी एकेडमी, बेंगलुरु द्वितीय और अबू धाबी इंडियन स्कूल, यूएई तृतीय रहे। अंडर-19 बालिकाओं में वेलामल विद्यालय, अलपक्कम ने पहला, सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा, वाराणसी ने दूसरा और नीरज मोदी स्कूल, जयपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमडीएस पब्लिक स्कूल की बेहतरीन मेजबानी पूरे आयोजन में एमडीएस पब्लिक स्कूल, उदयपुर की व्यवस्थाएँ खास आकर्षण का केंद्र बनीं। विद्यालय प्रशासन और स्टाफ ने प्रतिभागियों व अतिथियों के स्वागत से लेकर आवास, भोजन, परिवहन और खेल प्रबंधन तक हर स्तर पर उत्कृष्ट इंतजाम किए। सुरक्षा और अनुशासन के लिए आईडी कार्ड प्रणाली लागू की गई, जिससे केवल अधिकृत प्रतिभागियों और अधिकारियों को ही प्रवेश मिला। अधिकारियों की सराहना सीबीएसई ऑब्जर्वर कपिल साहू और मुख्य निर्णायक आईए निलेश कुमावत ने आयोजन की अनुशासित तैयारी और सटीक योजना की सराहना की। “शतरंज अनुशासन और प्रखरता का प्रतीक” : डॉ. शैलेंद्र सोमानी विद्यालय निदेशक डॉ. शैलेंद्र सोमानी ने कहा कि “शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और प्रखरता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से एमडीएस को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेजबानी का अवसर मिला, जो हमारे लिए गर्व की बात है।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर शहर के निजी स्कुल में मासुम बालिका के साथ कुकृत्य का आरोपी प्रदीप सिंह झाला गिरफ्तार चेन्नई से लौटे नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी, उदयपुर में हुआ जोरदार स्वागत