पुलिस टीम द्वारा 6 राज्यो में लगातार 9 दिनो से करीब 2500 किलोमीटर तक लगातार पिछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया 24 News Update Udaipur. दिनांक 26.08.2025 को पिडिता के पिता द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि उसकी 13 वर्ष की नाबालिग बच्ची उदयपुर शहर के निजी स्कुल में वेट लिफ्टींग सिख रही हैं। स्कूल के ट्रेनर श्री प्रदीप सिंह झाला है। दिनांक 25.08.2025 को सुबह करीब 9.08 बजे मेरे पास ट्रेनर श्री प्रदीप सिंह झाला का फोन आया और कहा कि स्कुल में सभी बच्चे करीब 2 बजे खेलने आ रहे है। आप भी अपनी बच्ची भेज देना जिस पर मैंने मेरी बेटी को स्कुल जाने के लिए बोला। मेरी बेटी करीब 2.00 बजे स्कुल गई और वापस करीब 04.00 बजे घर पर आई और मुझे रोते हुए बताया कि मैं करीब 2.00 बजे स्कुल पहुंची, जहां पर स्कुल की जिम में कोई भी बच्चा नहीं था। मुझे प्रदीप सर मिले मुझे अकेली देखकर कहा कि मैं जैसा कहुं वैसा करो नहीं तो तेरे पिताजी को मैं उठवा दूंगा और तु नेशनल खेलने भी नहीं जा पायेगी। प्रदीप सिंह झाला ने मेरे जबरदस्ती कपडे उतारे कर मोबाईल से फोटो खिंचे और जिम में ही मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिर मुझे कहा की ये बात किसी को मत बताना। मेरी बेटी जरी सहमी घर पर आई और उक्त सभी बाते मुझे बताई। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 336/25 धारा 64(1) * 65(2) भारतीय न्याया संहिता 2023 व 4,5,6,7,8,9 पोक्सो एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर के सुपरविजन में श्री कैलाश चन्द्र वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम व श्री मुकेश सोनी थानाधिकारी अम्बामाता के नेतृत्व में त्वरित रूप से टीमों का गठन किया जाकर आरोपी की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। आरोपी की तलाश हेतु टीमों को उदयपुर शहर व उदयपुर शहर से बाहर अन्य राज्यो गुजरात, महाराष्ट्र कर्नाटक व गोवा की तरफ टीमों को रवाना किया जाकर साईबर सैल व तकनीकी सहयोग से दर्जनों संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी आपराधिक प्रवृति का हो शातिर व चालाक होने से पुलिस से बचने हेतु किसी भी व्यक्ति से सम्पर्क नही कर रहा था व बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी प्रदीप सिंह के बैंक खाते पुलिस द्वारा फिज करवाये गये। जिससे की आरोपी फरारी के लिये पैसो का उपयोग नही कर सके।टीम को आरोपी प्रदीप सिंह झाला के गोवा की तरफ छुपे होने की आसूचना मिली जिस पर पुलिस टीम को गोवा की तरफ रवाना किया लेकिन पुलिस टीम के गोवा पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी गोवा से अपना ठिकाना बदल लिया। वह बेंगलुरु, अहमदाबाद, सूरत एवं मुंबई जैसे बड़े शहरों में छिपकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने लगातार आसूचना व तकनीकी सहयोग से आरोपी का पिछा करते हुए लगभग 2500 किलोमीटर की दूरी तय कर दर्जनों स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी प्रदीप सिंह झाला के पास फरारी के पैसे खत्म होने के कारण एवं आरोपी के बैंक खाते फिज कराने के कारण आरोपी अपने ठिकाने बदलते हुये फरारी हेतु धन राशी लेने के लिये कोर्ट चौराहा, उदयपुर के पास किसी व्यक्त्ति का इंतजार कर रहा था कि आरोपी के पिछे लगी पुलिस टीम द्वारा मासुम बालिका के साथ कुकृत्य के आरोपी प्रदीप सिंह झाला को आज कोर्ट चौराहे के पास पकड़कर डिटेन कर थाने पर लाकर गहन पुछताछ की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा आरोपी प्रदीप सिंह झाला को अनुसंधान के दौरान घटनास्थल की तस्दीक करवाने हेतु प्रकरण के घटनास्थल निजी स्कूल के परिसर ले जाया गया जहां पर आरोपी घटनास्थल तस्दीक के बाद पुलिस टीम को अचानक धक्का देकर हाथ छुड़वाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने की नियत से स्कुल के पिछे की तरफ झाडियो से कुदते हुये नदी की तरफ कुदने लगा। जिस पर आरोपी प्रदीप सिंह झाला के गड्डे में गिरने से बांये पैर में चोट आयी। जिसको ईलाज हेतु महाराणा भूपाल हॉस्पीटल ले जाया जाकर इलाज करवाया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से अनुसंधान जारी है।नोटः- आरोपी प्रदीप सिंह झाला के विरूद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने के कारण पुलिस थाना अम्बामाता जिला उदयपुर पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार आरोपीः- प्रदीप सिंह झाला पुत्र श्री रघुवीर सिंह झाला, उम्र 52 साल, निवासी निमच खेडा, देवाली पुलिस थाना अम्बामाता जिला उदयपुर।आपराधिक रिकार्ड: आरोपी प्रदीप सिंह झाला आपराधिक किस्म का शातिर व्यक्ति हैजिसके विरूद्ध पूर्व में चोरी, लूट व डकैती के प्रकरण दर्ज हो आरोपी करीब 03 माह तक जेल में रह चुका है। टीम प्रभारी व सदस्यः- मुकेश सोनी थानाधिकारी अम्बामाता। आसिफ मोहम्मद सउनि । नरेश कुमार हैड कानि.। भरत सिंह डैड कानि. । नन्दकिशोर गुर्जर कानि.। आलोक कुमार कानि.। सुरेश कुमार कानि.। ओमप्रकाश कानि.। हरीकिशन कानि.। निलेश कुमार कानि.। राजकमल कानि.। चेतनदास कानि.। नरेन्द्र कुमार कानि.। लोकेश रायकवाल कानि साईबर सैल उदयपुर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसुरी की तानों पर झंकृत हुई राधा श्वांस, राधा-कृष्ण ने जीवंत किया अद्भुत महारास उदयपुर में सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप : दूसरे दिन छाए रोमांचक मुकाबले, एमडीएस का शानदार आयोजन 127 टीमों का संघर्ष, “पधारो म्हारा देस” थीम पर आयोजन