24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में जातिगत जनगणना कराने के निर्णय के बाद, उदयपुर के कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस संदर्भ में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर लंबे समय से जोर दिया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत पहले कहा था कि “जाति जनगणना समाज का एक्स-रे है,“ जब इस मुद्दे को उठाया गया तो सत्ताधारी दल ने उनका उपहास उड़ाया और नजरअंदाज किया। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने कभी हार नहीं मानी और लगातार संसद, जनसभाओं और यात्राओं के दौरान यह मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि लाखों लोगों की आवाज दबाने के बाद अब अंततः मोदी सरकार जाति जनगणना कराने के लिए तैयार हुई है। यह न केवल कांग्रेस की जीत है, बल्कि यह भारत के करोड़ों लोगों की जीत है, जो वर्षों से समानता, बराबरी और प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। कांग्रेस की लगातार मांग और दबाव के बाद ही सरकार को जाति जनगणना करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार ने यह निर्णय देर से लिया है, फिर भी वे चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराए। उनका कहना है कि इस जनगणना के डाटा के आधार पर महात्मा गांधी जी के विचारों के अनुसार “समाज के आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके,“ और समाज में समानता और न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देवास से पिछोला व फतहसागर में 2 मई को जल अपवर्तन, नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी जारी भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल के फोन पर साइबर अटैक, हैकर्स ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को पैसे भेजने के फेक मैसेज दिए, साइबर एक्सपर्ट ने री-स्टोर किया फोन, सावधान रहने की चेतावनी!!