24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में उदयपुर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए देवास परियोजना के आकोदड़ा प्रथम, द्वितीय तथा मादड़ी बांधों में संग्रहित जल को आगामी 2 मई को पिछोला एवं फतहसागर झीलों में अपवर्तित किया जाएगा। जल संसाधन विभाग, उदयपुर के अधिषाषी अभियंता महेश चौधरी ने यह जानकारी देते हुए सीसारमा नदी एवं नांदेश्वर टैंक के बहाव क्षेत्र के समस्त निवासियों से अपील की है कि जल प्रवाह के दौरान वे नदी-नालों से दूर रहें तथा अपने मवेशियों को भी वहां न ले जाएं, ताकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो।पूर्व में जल सम्मेलन के समय हुआ था विशेष जल अपवर्तनउल्लेखनीय है कि जल सम्मेलन के समय भी देवास परियोजना से मेहमानों को झीलें भरी हुई दिखाने के लिए जल प्रवाह कर पिछोला एवं फतहसागर झीलों में जल अपवर्तन किया गया था। उससे झीलों के पानी के मानकों में परिवर्तन हुआ व प्रशासन को आंकड़ों में खासी राहत मिल गई। प्रशासन का कहना है कि जल छोड़ने की प्रक्रिया नियत समय व दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी, परंतु सुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अक्षय तृतीया पर 47 बाल विवाहों पर लगी रोक, उदयपुर जिले में 15 मामलों में की गई कार्रवाई जातिगत जनगणनाः सामाजिक न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम, राहुल गांधी की लंबे समय से रही यह मांग : जिला कांग्रेस