24 News Update उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा परिवादी की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और गहने चोरी करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस्तगासा के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 84 एवं 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फुटिया निवासी 40 वर्षीय किशनसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत ने न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी ने आरोप लगाया कि चरावो का गुड़ा निवासी हिम्मतसिंह पुत्र शंकरसिंह राजपूत ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा तथा उससे गहने चोरी करने के लिए दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपी हिम्मतसिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोगुंदा थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार कर रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading