24 news update भीलवाड़ा। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को लेबर विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और उसके चपरासी को 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर दो एफडी (फिक्स डिपॉजिट) तोड़ने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।50 हजार रुपए की मांग का आरोपप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरदार नगर निवासी परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके साले की क्लेम एफडी तुड़वाने के एवज में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार अपने चपरासी अशोक कुमार के माध्यम से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।33 हजार देकर भेजा गया परिवादी, टीम ने दबोचाशिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को परिवादी को 33 हजार रुपए रिश्वत राशि के साथ आरोपी अधिकारियों के पास भेजा गया। तय इशारा मिलते ही एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में स्कूल व मंदिर के पास शराब की दुकानें चालू, सरकार ने बंद करने से किया इंकार खाओ खिलाओ संस्कृति जिंदाबाद : धौलपुर नगर परिषद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 3.10 लाख की रिश्वत लेते 5 अफसर-कर्मचारी गिरफ्तार, ठेकेदार से बकाया भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत