24 news update भीलवाड़ा, राजस्थान: हमीरगढ़ स्थित संगम इंडिया लिमिटेड कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार को बोनस को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में लगभग 20 मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर दीपावली बोनस और उपस्थिति भत्ते की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि प्रबंधन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा था। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मजदूर फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू किया। जब प्रबंधन के साथ बातचीत विफल रही, तो मजदूर उग्र हो गए और फैक्ट्री में तोड़फोड़ करने लगे।सूचना मिलने पर हमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूरों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मजदूर पुलिस पर पथराव करने लगे और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए।भारतीय मजदूर संघ के जिला सह मंत्री देवेंद्र वैष्णव ने आरोप लगाया कि प्रबंधन मजदूरों के साथ भेदभाव कर रहा है और उन्हें उनका उचित भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।वहीं, संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बोनस में भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बोनस प्रोडक्शन के आधार पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मजदूरों ने अधिक प्रोडक्शन किया, उन्हें अधिक बोनस दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मजदूरों को पहले ही भुगतान कर दिया गया था और शेष मजदूरों को गुरुवार को बुलाया गया था।घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में तनाव व्याप्त है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया इन विशेष रेलसेवाओं के संचालन का ऐलान जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बम से उड़ाएंगे, हमारा लक्ष्य जन्नत देखना है!!!